उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
कुचाई अंचल के नए अंचलाधिकारी के रूप में अनंत शयनम विश्वकर्मा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। नए सीओ विश्वकर्मा ने निवर्तमान बीडीओ सह सीओ साधुचरण देवगम से पदभार लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद नए सीओ विश्वकर्मा ने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि लोगों की अंचल से संबंधित विभिन्न प्रकार की कार्य के लिए कोई परेशानी नहीं होगी। किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो लोग कार्यालय में आकर उनसे मिल सकते हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



