google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

देश के लिए बलिदान हुए वीर सपूतों को किया याद कारगिल विजय दिवस के 25 वीं वर्ष गांठ पर हुआ पौधरोपण ।

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात जांबाज अमर शहीदाें काे श्रद्धांजलि देने के लिए गांव के युवाओं में जज्बा दिखा। अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश की आन-बान और शान के लिए सब कुछ न्यौछावर करने वाले जवानों के लिए आज जन कवि धूमिल के गांव खेवली में युवाओं ने पौधरोपण कर देश भक्ति के नारे लगाए।
बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार के0एल0पथिक ने कहा आज से 25 वर्ष पूर्व 1999 में पाकिस्तान द्वारा हिंदुस्तान पर अचानक से हमला किया गया था। ऊंचाई और बेहद कम तापमान में हिंदुस्तानी सैनिकों ने 20-25 दिनों में जो हौसला दिखाया वह देखकर पूरी दुनिया हैरान थी। स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए भारतीय जवानों ने करो या मरो का सिद्धांत अपनाकर कारगिल पर विजय प्राप्त की थी। जो देश के लिए गौरव की बात है।वीर शहीदों के अदम्य साहस सदैव याद किया जाता रहेगा।
कारगिल विजय दिवस पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पर्यावरण प्रहरी रंजीत तिवारी,व पर्यावरण जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल ने कहा कि देश के लिए बलिदान होकर उसकी रक्षा हमारी सनातन संस्कृति का हिस्सा है उनके अमर याद में पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए युवा सदैव समर्पित होकर अभियान को गति प्रदान करेंगे।
कारगिल शहीदों की अमर याद में पौधरोपण समाजसेवी प्रीतेश त्रिपाठी, बीडीसी विशाल कुमार गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा ,लौटन पटेल शिवप्रताप सिंह, देवेंन्द्र पटेल सहित कई गणमान्य जनों ने अपने हाथों पौध लगाकर बलिदानियों को याद किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)