मिंटू कुमार संवाददाता समाज जागरण हजारीबाग।
कटकमदाग प्रखंड के एंजेल हाई पब्लिक स्कूल कुद रेवाली में वार्षिक महोत्सव आयोजित किया गया । इस अवसर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के योग प्रशिक्षक डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह निर्देशक बालेश्वर साहू प्रधानाध्यापक संजुक्ता गुप्ता एवं अतिथियों ने कार्यक्रम को दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया । कार्यक्रम को देखकरअतिथियों ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों द्वारा नृत्य और संगीत की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया । प्राचार्या संजुक्ता गुप्ता ने अपने स्कूल में बच्चों को तरासते हुए कला कौशल को बढ़ावा देने का काम किया है ।
बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया बच्चे और अभिभावक बहुत उत्साहित थे। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में कला, संस्कृति ,संस्कार की भावना एवं बड़ों को सम्मान करने की विद्यालय में सिखाया जा रहा है । विद्यालय के बच्चे संस्कारी है विनोबा भावे विश्वविद्यालय के योग प्रशिक्षक डॉ अभिषेक कुमार सिंह ने विद्यालय की पूरी प्रशंसा की और विद्यालय के शिक्षकों और व्यवस्थापक को सकारात्मक संदेश देते हुए और मेहनत करने की सलाह दी । प्राचार्या संजुक्ता गुप्ता निदेशक बालेश्वर साहू शिक्षक सुनील कुमार ,अविनाश कुमार, विनोद कुमार ,शिक्षिकाएं शाहीन परवीन, मालती कुमारी ,नेहा कुमारी ,स्नेहा कुमारी ,द्रोपती देवी ,राज नंदनी एवं अतिथियों और अभिभावकों को मान सम्मान दिया गया। संजुक्ता गुप्ता और उनके सहयोगी बहुत ही सही तरीके से समारोह को संचालित कर रहे थे ।



