google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गौवंश की अवैध हत्या करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

धनपुरी। थाना धनपुरी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नीलकंठ मंदिर के पीछे बरमसिया की झाड़ियों के बीच दो व्यक्ति मवेशी (गाय/बैल) की अवैध रूप से हत्या कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी धनपुरी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी गई।


पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर दो व्यक्ति मवेशी को काटते हुए पाए गए, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी के दौरान एक आरोपी को मौके से दौड़ाकर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे एवं झाड़ियों का लाभ उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद अंसार अंसारी पिता स्व. इब्राहिम अंसारी उम्र 40 वर्ष निवासी भुतहीटोला बुढ़ार, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल (म.प्र.) बताया। आरोपी के कब्जे से दो नग नायलोन की रस्सी, दो अदद लोहे की धारदार नुकीली चाकू, दो मोटरसायकल एवं एक अदद एंड्रॉइड मोबाइल फोन जप्त किया गया। फरार आरोपी के संबंध में पूछताछ करने पर उसका नाम अज्जू अंसारी निवासी सिंहपुर थाना सिंहपुर बताया गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।


उक्त घटना के संबंध में थाना धनपुरी द्वारा बी.एन.एस., मध्य प्रदेश गौवंश प्रतिषेध अधिनियम, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 एवं 25-सी आयुध अधिनियम 1959 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मोहम्मद अंसार अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उक्त कार्यवाही एसडीओपी धनपुरी श्री विकाश पाण्डेय के नेतृत्व में निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो, उप निरीक्षक आर.पी. प्रजापति, सउनि भूपेन्द्र सिंह, दीपक तिवारी, प्र.आर. दिनेश सिंह, रामनाथ, गेंद सिंह, राजू प्रसाद, सनत कुशवाहा, आरक्षक कोमल, परिमल, सतवंत कुमार की सराहनीय भूमिका रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)