ग्रामीणों ने कोटेदार के विरुद्ध खोला मोर्चा.
फोटो 01
बहराइच। तहसील नानपारा के विकास खण्ड़ नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत गेंदपुर करीम गांव का है।
ग्रामीणों का आरोप है। कि राशन की दुकान पर राशन लेने के दौरान कोटेदार द्वारा महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की व गाली-गलौज करने का आदि है। दिन-ब-दिन कोटेदार की मनमानी बढ़ती जा रही है। दबंगई कर राशन कटौती व घटतौली की जाती रही है। भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर कोटेदार के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कथन है। कि कई बार कोटेदार की अधिकारियों से शिकायत की गयी मगर अधिकारी अनजान बने हुये हैं। कोटेदार से परेशान होकर ग्रामीणों ने कोटेदार के विरुद्ध बतौर ज्ञापन लिखित शिकायत पत्र जिलाधिकारी महोदय बहराइच को देकर न्याय की गुहार लगाते हुये कार्रवाई की मांग की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



