google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आंगनवाड़ी वर्करों ने कर्मचारी को हटाए जाने की की मांग

बहराइच प्रार्थिनी गीता देवी पति माधवराम आंगनबाड़ी कार्यकत्री केन्द्र संख्या तीन चौगोडवा नवाबगंज सहित दर्जनों वर्करों ने ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबन्धक शैलेन्द्र कुमार वर्मा के द्वारा आगनबाड़ी के केन्द्रों पर पहुँच कर समूह के परिजनों तथा समूह की महिलाओं को भड़का कर विवाद कराने का आरोप लगाते हुए स्थानांतरण की मांग की है। मुख्य विकास अधिकारी बहराइच को भेजे गए शिकायत पत्र में ब्लॉक अध्यक्ष आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनीता पुरी,पूर्व अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव,गीता देवी,सुनीता श्रीवास्तव,नीता यादव,जीनत प्रचीन,साध्या देवी,कृष्णा देवी सीतादेव,कुसुम सिंह,सीमा देवी,कन्नी देवी वर्मा,अर्चना,उषा देवी
गीता देवी सहित दर्जनों वर्करों का आरोप है कि आजीविका मिशन के उक्त कर्मचारी प्रायः लेनदेन के चक्कर में समूह के तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीच में विवाद करा देते हैं। कई केन्द्रो पर मारपीट व फौजदारी हो चुकी है। 16जुलाई को गीता देवी के केन्द्र पर उक्त कर्मी पोषण सामग्री रिसीव करवाने आए थे। तभी तुलसी राम, बबिता देवी,सुनीता,सन्जू आदि को समूह मध्यक्ष को उकसाकर आंगनबाडी के बीच मारपीट करा दिया है जिसमे पुलिस ने दोनों के मध्य 107 के तहत कार्यवाही की है। इस संदर्भ में प्रभारी सीडीपीओ सुंदर पति ने बताया कि कार्यकत्री के प्रार्थना पत्र पर समूह से सामग्री रिसीव करवाने गए शैलेंद्र वर्मा ने कार्यकत्री से अभद्रता की है जो नैतिकता एवं असंवैधानिक है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)