google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वर्ष 2025 की पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर एवं गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के कुशल मार्गदर्शन में थाना पन्नूगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एवं वर्ष 2025 की पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

थाना पन्नूगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-101/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम में वांछित अभियुक्त संजय कुमार उर्फ संजय दीवाना पुत्र रामकुवर, निवासी ग्राम सरईगढ़ टोला खदरा, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 35 वर्ष, को दिनांक 28.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर पकरहट नहर पुलिया थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त दिनांक 13.05.2026 से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार एवं वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना पन्नूगंज एवं थाना मांची की संयुक्त पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त वर्ष 2025 में पशु तस्करी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था। इसके विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 13 अभियोग जनपद सोनभद्र एवं अन्य स्थानों पर पंजीकृत हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)