google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बारात में गये तीन लोगों से मारपीट व नकदी लूटने का आरोप, तीन घायल

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

जुगैल/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र में बारात से लौट रहे तीन लोगों के साथ मारपीट और कथित लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों से हमला किया, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और नकदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जुगैल थाना क्षेत्र के टोला उजरा निवासी दुर्गालाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने छोटे भाई राजकुमार की बारात से पिपरा गांव से लौट रहे थे।

द्वार पूजा की रस्म के लिए घर में रखे पैसे लेने जा रहे थे। आरोप है कि पिपरा गांव से कुछ दूरी पहले तीन बाइक पर सवार करीब नौ लोगों ने उन्हें रोक लिया।तहरीर में कुछ लोगों को नामजद करते हुए दुर्गालाल ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया और उनके पास मौजूद नकदी छीन ली। बीच-बचाव के लिए पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।सूचना मिलने पर जुगैल पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा, जहां उनका उपचार और मेडिकल परीक्षण किया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. अभय सिंह ने बताया कि घायलों को सिर और शरीर पर चोटें आई थीं। सभी का उपचार कर मेडिकल परीक्षण पूरा किया गया है।पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)