google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनियंत्रित ओवरलोड ट्रेलर ने छ दुकानें, चार मोटरसाइकिलों सहित एक कार को किया क्षतिग्रस्त—चालक फरार*

आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण

चोपन/ सोनभद्र। वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर गुरूद्वारा स्कूल के समीप गुरुवार की भोर करीब 3.45 बजे डाला से रावट्सगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार ओवरलोड 18-चक्का ट्रेलर ने कहर बरपा दिया। अनियंत्रित वाहन गुरुद्वारा इंटर कॉलेज के पास स्थित करीब छ दुकानों सहित चार मोटरसाइकिल एवं एक कार को रौंदता हुआ आगे जाकर फंस गया। हादसे में रामकुमार सोनी, लक्ष्मण सोनी, माता प्रसाद पांडे, अमित गर्ग सहित कई दुकानदारों की दुकानों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सामने खड़े कई दोपहिया वाहन चकनाचूर हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक डाला से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद या नशा था, जिससे उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक मौके से फरार हो गया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन के सहयोग से उक्त वाहन को ले जाकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया|


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यही हादसा दिन में होता, तो बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था। सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने मौके का मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)