google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिला से छेड़छाड़ प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, थाना अनपरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 26/2026 धारा 64(1), 351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित 01 नफर अभियुक्त विकास उर्फ विक्की पुत्र भोला राम निवासी ग्राम कुंडाडोही टोला लोहरा पोस्ट खदुआ, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 29 वर्ष, को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।


घटना का संक्षिप्त विवरण:-वादी द्वारा थाना अनपरा पर लिखित सूचना दी गई थी कि अभियुक्त विकास उर्फ विक्की द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। उक्त सूचना के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0 26/2026 धारा 64(1), 351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में अभियुक्त वांछित चल रहा था। दिनांक 13.02.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना अनपरा पुलिस द्वारा अभियुक्त को डिबुलगंज तिराहा के पास से समय लगभग 09:56 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)