डी ए भी दयाल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम निकला।

रिजल्ट लेने स्कूल आए अभिभावक संग विद्यार्थी ।

मिंटू कुमार समाज जागरण संवाददाता हजारीबाग ।

डी ए भी दयाल पब्लिक स्कूल नगड़ी चुरचू का वार्षिक परीक्षा फल अभिभावकों को दे दी गई । विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र प्रसाद ने बताया की विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा । विद्यार्थी अपने गार्जियन के साथ विद्यालय पहुंचे और अपना रिजल्ट प्राप्त किया।

जितेंद्र प्रसाद ने आगे कहा की 1 अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत हो रही है। इस दरमियांन 1 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक विद्यार्थियों का नामांकन निशुल्क होगा । नामांकन शुल्क नहीं लिया जाएगा । अभिभावक इसका लाभ ले सकते हैं । रिजल्ट को लेकर अभिभावक और बच्चों में उत्साह का वातावरण देखा गया । अच्छा रिजल्ट पाकर अभीभावक और बच्चे दोनों खुश थे ।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)