समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
विकास खंड हरहुआ के प्राथमिक विद्यालय मुर्दहाँ में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार उपाध्याय और खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार यादव ने किया।
अतिथियों का पूर्व समन्वयक पीयूष रत्न पाठक और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुधा पाठक ने माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों ने शत प्रतिशत उपस्थिति पर बच्चे व अभिभावक को पुरष्कृत कर सम्मानित किया।
छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और विभिन्न लोक नृत्यों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया।
बतौर अतिथि अमित उपाध्याय ने कहा कि बच्चों ने पब्लिक स्कूलों से बेहतर प्रस्तुति कर यह साबित कर दिया कि परिषदीय विद्यालय में शिक्षकों ने कड़ी मेहनत कर निखारने का कार्य किया। प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर और अनुशासन की सराहना की।
इस सफल आयोजन में सहायक अध्यापिका श्रीमती शशि सिंह, अनिता, दीपमाला मिश्रा, रीना सिंह, नीतू सिंह सरिता, किरण सिंह, निरुपमा सिंह का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में मुर्दहाँ की महिलाएँ और अभिभावक उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



