जीके टीएमटी की इंजीनियर मीटिंग सम्पन्न, 50 से अधिक इंजीनियरों व आर्किटेक्ट्स ने जाना आधुनिक निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सरिया का महत्व

कटनी। शहर के प्रतिष्ठित होटल उर्वशी रिट्रीट में जीके टीएमटी द्वारा एक भव्य इंजीनियर मीटिंग एवं तकनीकी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कटनी शहर के लगभग 50 से अधिक प्रतिष्ठित सिविल इंजीनियरों और आर्किटेक्ट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरों एवं निर्माण क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को जीके टीएमटी की गुणवत्ता, तकनीकी विशेषताओं और आधुनिक निर्माण कार्यों में उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।


कार्यक्रम में जीके टीएमटी की ओर से सीनियर टेक्निकल एंड ब्रांडिंग मैनेजर श्री सिद्धांत अग्रवाल, सीनियर डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर श्री प्रमोद जायसवाल, एरिया सेल्स मैनेजर श्री विवेक मिश्रा तथा एरिया सेल्स ऑफिसर श्री सूर्यमणि मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं कटनी के प्रमुख डीलर्स में नायक स्टील से श्री गुड्डा नायक, सत्या स्टील से श्री किशोर बहलानी एवं श्री मुकेश बहलानी, आर.के. ट्रेड्स से श्री राहुल सहजवानी एवं श्री मधुर सहजवानी तथा अग्रवाल आयरन स्टोर से श्री निशांत अग्रवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


कार्यक्रम के दौरान सीनियर टेक्निकल एंड ब्रांडिंग मैनेजर श्री सिद्धांत अग्रवाल ने जीके टीएमटी की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया और तकनीकी मजबूती पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीके टीएमटी का निर्माण उच्च गुणवत्ता वाले आयरन ओर डीआरसीएलओ (DRCLO) से किया जाता है और कंपनी के अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट में आधुनिक तकनीक के माध्यम से इसकी गुणवत्ता को लगातार बनाए रखा जाता है।


उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रियल ग्रुप द्वारा प्रतिमाह लगभग 90,000 से 1,00,000 टन टीएमटी बार का उत्पादन किया जाता है, जो कंपनी की उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जीके टीएमटी देश के विभिन्न महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में स्वीकृत है, जिनमें नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स, रेलवे के आरडीएसओ (RDSO) प्रोजेक्ट्स, मेट्रो स्टेशनों के निर्माण कार्य तथा विभिन्न राज्यों के प्रशासनिक और अधोसंरचना विकास परियोजनाएं शामिल हैं।


इसके अलावा रीवा सहित मध्य भारत के कई शहरों में निजी एवं सरकारी निर्माण कार्यों में भी जीके टीएमटी का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जीके टीएमटी को उसकी उत्कृष्ट गुणवत्ता के कारण केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के कई विभागों से स्वीकृति प्राप्त है, जो इसकी विश्वसनीयता और मजबूती का प्रमाण है।


कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि जीके टीएमटी की गुणवत्ता को एनएबीएल (NABL) मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं द्वारा प्रमाणित किया गया है। कंपनी हर बैच की फिजिकल और केमिकल टेस्टिंग कराती है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि बाजार में उपलब्ध हर सरिया उच्चतम मानकों पर खरी उतरे और निर्माण कार्यों को दीर्घकालिक मजबूती प्रदान करे।


श्री अग्रवाल ने कहा कि जीके टीएमटी की गुणवत्ता किसी भी बड़े प्राइमरी प्रोड्यूसर के समान है, जबकि इसकी कीमत अपेक्षाकृत किफायती है। उन्होंने उपस्थित इंजीनियरों से आग्रह किया कि वे अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में एक बार जीके टीएमटी का उपयोग अवश्य करें और इसके प्रदर्शन का अनुभव स्वयं करें।


कार्यक्रम के दौरान इंजीनियरों के साथ एक विशेष इंटरएक्टिव सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें निर्माण तकनीक, सरिया की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और आधुनिक निर्माण पद्धतियों पर खुलकर चर्चा हुई। इस सत्र में इंजीनियरों ने अपने अनुभव साझा किए और जीके टीएमटी की तकनीकी जानकारी को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कार्यक्रम की सराहना की।


अंत में सभी इंजीनियरों ने इस तरह के ज्ञानवर्धक और तकनीकी कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई तकनीकों और बेहतर उत्पादों की जानकारी मिलती है। साथ ही उन्होंने भविष्य में अपने प्रोजेक्ट्स में जीके टीएमटी के उपयोग करने तथा अन्य सहयोगियों को भी इसकी सिफारिश करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)