google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कानपुर में समाजसेविका सरोजिनी मिश्रा की पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ में उमड़ी जनप्रतिनिधियों की भीड़

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां समाजसेविका सरोजनी मिश्रा की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित किए गए सुंदरकांड पाठ में भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का भी जमावड़ा रहा।
गुजैनी स्थित निज निवास में भारतीय जनता पार्टी के चर्चित युवा नेताओं में से एक देवेंद्र मिश्रा सोनू द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक सुरेंद्र मैथानी ,वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक अजय कपूर ,दक्षिण भाजपा के अध्यक्ष शिवराम सिंह, भाजपा नेता मनोज सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक मिश्रा, पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व अध्यक्ष वीर सेन यादव, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ,बाबू सिंह चंदेल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। भाजपा नेता देवेंद्र मिश्रा सोनू और अंशिता मिश्रा की अगुवाई में सुंदरकांड के पाठ का समापन भक्ति भावपूर्ण भजनों के साथ हुआ जिसके बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।


हर किसी के सुख दुख में सदैव खड़े होने वाले और सहयोग के मामले में व्यवहार कुशलता के पर्याय वार्ड 55 गुजैनी की पूर्व पार्षद प्रत्याशी भाजपा नेता अंशिता देवेन्द्र मिश्रा सोनू के बारे में यह भी अवगत कराते चलें कि समस्याओं के खिलाफ विकास के मामले में भी उन्होंने जिस तरह से सफलता पूर्वक कदम बढ़ाए हैं, उससे मतदाताओं के बीच पैदा उनकी लोकप्रियता ने उन्हें एक बार फिर चुनाव जीतने जैसी क्षमता के नजदीक भी खड़ा कर दिया है। वहीं कानपुर दक्षिण में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र मिश्रा सोनू की भी गिनती जुझारू, व्यवहार कुशल और तेजतर्रार युवा नेताओं में की जाती है।

खास बात यह भी कि अंशिता देवेंद्र मिश्रा सोनू की लोकप्रियता का यह प्रभाव केवल भाजपा तक ही सीमित नहीं है बल्कि अन्य सभी राजनीतिक दलों के लोग भी उसके दायरे से बाहर नहीं है,जिसकी मजबूत बानगी उनकी मां सरोजिनी मिश्रा की तृतीय पूर्ण तिथि पर आयोजित सुंदरकांड पाठ के भव्य अनुष्ठान में भी दिखाई पड़ी। कुल मिलाकर हर वर्ग ,हर धर्म और हर जाति के मतदाताओं में लगातार मजबूत होती उनकी पकड़ विरोधियों के लिए गंभीर चिंता का कारण भी बताई जाती है। इस अवसर पर आगतों का स्वागत शैलेंद्र मिश्रा आदि ने भी किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)