कब्जे से 11 किलो 300 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपये), एक अदद बोलेरो वाहन बरामद
समाज जागरण
सोनभद्र। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के नेतृत्व में दिनांक-02.07.2025 को थाना अनपरा की पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि कुबरी पहाड़ी की ओर से एक बोलेरो सफेद रंग वाहन संख्या- यूपी 64 ए एन 4546 आ रही है, जिसमें तीन लोग नाजायज गांजा लेकर सप्लाई करने दुरासिनी माता मंदिर की ओर जाएंगे। इस सूचना को क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार को दी गई और थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा बिछड़ी ग्राम औडी स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तिों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान एक बोलेरो में 03 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये कि पुलिस टीम को देखकर चालक व चालक के बगल वाली सीट पर बैठे दोनो व्यक्ति पहाड़ी व जंगली झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग गये, मौके से बोलेरो मे बैठा तीसरा व्यक्ति को घेरकर पकड़ लिया गया। क्षेत्राधिकारी पिपरी की मौजूदगी में पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सुरेंद्र कुमार पुत्र चंडी राम गुर्जर निवासी नदहरी थाना ओबरा जिला सोनभद्र बताया और बोलेरो वाहन की तलाशी ली गयी तो गाड़ी में एक बोरी में कुल 11 किलो 300 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपये) बरामद किया गया। इस बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-115/2025 धारा 8/20, 27ए, 29, 60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि चालक सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम विजय कुमार उर्फ ललई पुत्र राम सजीवन उर्फ शंकर निवासी ग्राम सिधार थाना मोरवा जिला सोनभद्र व चालक के बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम राजकुमार जायसवाल पुत्र राम कैलाश उर्फ छोटे निवासी कतरहिया थाना मोरवा जिला मध्य प्रदेश है। हम तीनों लोग मिलकर गांजा को बेचते है और जो पैसा मिलता है उसे आपस में बांट लेते हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



