google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दो सप्ताह से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को न बदले जाने से, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन।

आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण

चोपन/ सोनभद्र। ग्राम अगोरी खास के टोला भीतरी में बिजली के हालात दिन ब दिन खराब होता जा रहा है। शिकायत के बावजूद भी दो सप्ताह होने को है अभी तक ट्रांसफॉर्मर नही बदला गया है, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने कहा कि, बिजली ना आने से आस – पास के किसानों को खेती करने में बाधा उत्पन्न हो रही है, धान का बीज भी नहीं पड़ा है, समय बीतता चला जा रहा है, साथ ही छात्र छात्राओं का स्कूल शुरू हो गया है, रात्रि में पढ़ने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन में, प्रेम साहनी, रामसूरत यादव, बहादुर, पन्ना, पप्पू भारती, बुल्लू साहनी, लाली, आदि उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)