google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ANPL का हुआ शानदार आतिशबाजी के साथ भव्य समापन, टीम सर्किल हंटर ने जीता खिताब, टर्मिनेटर रही उपविजेता

अनपरा, सोनभद्र। (समाज जागरण) 12 अप्रैल, 2026 के रात्री अनपरा कॉलोनी स्थित ऑपरेटिंग क्लब के मैदान पर अनपरा नाईट प्रीमियर लीग (ANPL) 2026 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। लगभग तीन सप्ताह तक चले इस क्रिकेट महाकुंभ ने स्थानीय विद्युत कर्मियों की खेल प्रतिभा को निखारने और उनके बीच खेल भावना को सुदृढ़ करने का अद्भुत कार्य किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक ई. अजय कुमार उपस्थित रहे उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, यह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि हमें अनुशासन और टीम वर्क की सीख भी देता है।

उन्होंने इस बात पर भी हर्ष जताया कि इस तरह के आयोजन व्यक्तिगत जीवन के लिए अति आवश्यक है उन्होंने खिलाडियों से अपील की कि वे ऐसे जगहों पर बच्चों को भी लाएं जिससे बच्चे मोबाईल सोशल साईट छोड़कर ग्राउंड से जुड़ें , वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप मे आये इं दूध नाथ यादव महाप्रबंधक अताप ने सभी खिलाडियों को प्रतिभाग करने कि बधाई दी आयोजन के संरक्षक इं विजय दिनकर ने आयोजन समिति, अतिथियों एवं फाइनल मे पहुंची दोनों टीमों को बधाई दी तथा सभी का आभार व्यक्त किया। 22 मार्च से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का निर्णायक मुकाबला टीम सर्किल हंटर और टीम टर्मिनेटर के बीच खेला गया। टर्मिनेटर ने टॉस जीतकर गेंदबाज की पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्किल हंटर ने 12 ओवरों में 4 विकेट खोकर 110 रन बनाए। श्रीकांत वर्मा ने 27 गेंदों में 53 रन और अमित पटेल ने 13 गेंदों पर 22 रनों का योगदान दिया। 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इं संजय सिंह की अगुवाई वाली टीम टर्मिनेटर ने अच्छा प्रदर्शन न करते हुए महज 11.4 ओवरों मे 74 रन ही बनाकर अलॉउट हो गयी और प्रतियोगिता हार गयी, सौरभ चंद ने मात्र 23 गेंदों पर 21 रन और चंद्रशेखर ने नाबाद 16 गेंदों पर 15 रन ही बनाये ।

विजेता टीम के कप्तान अमित पटेल ने चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए निम्नलिखित खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। मैन ऑफ द मैच (फाइनल) श्रीकांत वर्मा , मैन ऑफ द सीरीज व बेस्ट बल्लेबाज श्रीकांत वर्मा,बेस्ट गेंदबाज दिनेश पनिका उर्फ़ सोनू को मिला मुख्य आयोजक महबूब अहमद ने सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में इं निशीथ शर्मा महाप्रबंधक जानपद, डॉक्टर अमरनाथ बरनवाल मुख्य चिकत्साधिकारी, इं संजय सिंह,इं संदीप रजक,इं सतीश यादव, इं पवन तिवारी, इं रामज्ञान सिंह, इं अरुण कुमार, इं मनीष तिवारी,इं प्रवीन वर्मा,इं संजय महतो इं असुरजीत शर्मा, इं पीयूष राय,इं संगीत कुमार, इं सुशील सिंह, इं बलराम गौड़, इं प्रवीण कश्यप, इं शैलेश यादव, इं विष्णु देव झा, प्रशांत उपाध्याय, प्रभाकर सिंह, सुजीत सोनी, अविनाश सिंह, बिन्देश सिंह,विशाल शाही सहित भारी संख्या में अभियंता और कर्मचारी उपस्थित रहे।

आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और टीमों के कप्तानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। फाइनल मुकाबले मे निर्णायक की भूमिका इं असुरजीत शर्मा एवं अंजनी मिश्रा ने निभाई,कार्यक्रम का सफल संचालन इं. धर्मेन्द्र राम करन एवं इं विष्णु देव झा ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रदीप मौर्य, सुरेंद्र पटेल, श्रीकांत वर्मा, नितेश बिंद, उमेश बिंद, वीरेंद्र प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, अक्षय लाल, नवीन सागर, सुमन झा, अंजनी मिश्रा, हरिकेश भारती, पंकज सिंह, शक्ति प्रकाश, सुनील देव, जैसे ऊर्जावान साथियों का विशेष योगदान रहा। ANPL न केवल क्रिकेट के प्रति जुनून को बढ़ावा देने वाला साबित हुआ, बल्कि इसने सिद्ध कर दिया कि व्यस्त औद्योगिक जीवन के बीच खेल मनोरंजन और एकता का सबसे सशक्त माध्यम है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)