गुरमा/सोनभद्र। (समाज जागरण) चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकी अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य राजमार्ग स्थित फासिल्स पार्क अवई के समीप रविवार की रात तकरीबन नौ बजे लोड खड़ी ट्रक के पीछे से तेज रफ्तार से आ रही लोड़ हाइवा नं.यू.पी.65जीटी/3330 के जबरदस्त टक्कर से हाइवा चालक और खलासी गम्भीर रुप से घायल हो गये जिसकी जानकारी गुरमा चौकी पुलिस को होने पर मौके पर पहुच कर केबिन में फसे चालक और खलासी को बड़ी मशक्कत के साथ सुरक्षित निकाल कर दोनो को जिला अस्पताल भेज कर परिजनों को सूचना दे दिया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार हाइवा चालक चोपन से भस्सी लोड कर रविवार रात 9 बजे के लगभग तेज गति से रावर्टसगंज की ओर जा रहा था जो ओवरटेक के चक्कर में लोड खड़ी ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दी।जिसमें सवार चालक कैश 30 वर्ष पुत्र अहमद और खलासी सहबान 20 वर्ष पुत्र सलीम निवासी दोनों अदलहाट भुईली खास मिर्जापुर घायलवस्था में केबिन में बुरी तरह फस गये थे। जिसे गैस कटर से काट कर पुलिस के सहयोग से सुरक्षित निकाल कर जिला चिकित्सालय भेज दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



