google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्वतंत्रता दिवस को लेकर तिरुलडीह में एंटी क्राइम चेकिंग, दो मोटरसाइकिल ज़ब्त

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान कागजात और नंबर प्लेट की जांच में अनियमितता पाए जाने पर पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों को ज़ब्त किया। थाना प्रभारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना कागज़ात और नियम तोड़कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)