जिला प्रशासन पूर्ण सतर्कता के साथ बाढ़ प्रभा वित क्षेत्रों में कार्यरत–उपायुक्त हेमंत सती

उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित सिंह का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण

हबीबपुर,भारतीय कॉलोनी,रसुलपुर दहला एवं आदिवासी हॉस्टल कैंपस का लिया जायजा

नगर प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में दवाईयों का छिड़काव करने का निर्देश

सिविल सर्जन को स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच एवं दवाइयां वितरित करने का आदेश

जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश जारी

समाज जागरण:साहिबगंज जिले में इन-दिनों उफान मारती गंगा नदी की कहर से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.जिसको देखते हुए आज जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर सतत कार्रवाई की जा रही है.इसी क्रम में उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने संयु क्त रूप से साहेबगंज शहर के गंगा नदी से प्रभा वित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान बायसी स्थान,हबीबपुर,भारतीय कॉ लोनी,रसुलपुर दहला,साहिबगंज कॉलेज आदि वासी हॉस्टल कैंपस समेत कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया गया.इस दौरान उपा युक्त ने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्दे श दिया है.उपायुक्त हेमंत सती ने नगर प्रशासन को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में मच्छर एवं संक्रामक रोगों से बचाव हेतु आवश्यक दवा इयों का छिड़काव नियमित रूप से किया जाए. सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच की जाए और आवश्यक दवाइयां नि: शुल्क वितरित की जाएं,ताकि किसी भी प्रकार की महामारी फैलने से रोकी जा सके.इसके सा थ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दि या गया कि जरूरतमंद प्रभावित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण सुनिश्चित किया जाए.उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी परि स्थिति में प्रभावित परिवारों को असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के सा थ कार्य कर रहा है.उपायुक्त हेमंत सती ने मौके पर उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि जि ला प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर निरंतर निग रानी रख रहा है तथा आवश्यक कदम तेजी से उठाए जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि राहत एवं बचा व कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.वहीं निरीक्षण के दौरान सिवि ल सर्जन रामदेव पासवान,प्रखंड विकास पदा धिकारी -सह-अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू, नगर प्रशासक अभिषेक सिंह समेत अन्य संबं धित अधिकारी उपस्थित थे.सभी अधिकारियों को उनके अपने दायित्वों के निर्वहन में तत्पर रहने और आमजन की हर संभव सहायता कर ने का निर्देश दिया गया.जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ के समय अनावश्यक जोखिम न लें,सुरक्षित स्थान पर रहें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तुरंत स्था नीय प्रशासन या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)