समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
कार्डधारक प्रदेश के किसी भी उचित दर दुकान पर उपस्थित होकर अपना ई-केवाईसी करा सकते है
प्रतापगढ़। जिला पूर्ति अधिकारी ने सर्वसाधरण को सूचित किया है कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में प्रचलित अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण के साथ-साथ कार्ड में सम्मिलित मुखिया व समस्त सदस्यों की ई-के0वाई0सी0 उचित दर विक्रेताओं द्वारा ई-पॉस मशींन के माध्यम से की जा रही है। ई-केवाईसी का कार्य पूर्णतया निःशुल्क है। उन्होने जनपद के समस्त कार्डधारकों से अपील करते हुये कहा है कि वह अपने उचित दर विक्रेता के यहां उपस्थित होकर कार्ड में अंकित समस्त यूनिटों (मुखिया सहित) का ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करें, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। कोई भी कार्डधारक प्रदेश की किसी भी उचित दर दुकान पर उपस्थित होकर अपना ई-केवाईसी करा सकता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



