
मंडल की बैठक मे शामिल हुए जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर। अनुसूचित जाति मोर्चा की आज माँ महामाया की नगरी रतनपुर मे हुआ संपन्न बैठक मे सबसे पहले ,भारत माता एवं बाबा साहब अम्बेडकर जी की तैलचित्र मे माल्यार्पण किया गया अनुसूचित जाति मोर्चा रतनपुर के समस्त पदाधिकारियों के साथ जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकश सूर्या ने कामकाजी बैठक लिया !आज के बैठक में प्रमुख रूप से 9 तारीख की रायपुर मे होने वाले शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाना। कार्यक्रम मे निश्चित रूप से शामिल होना जरूरी है भारतीय जानता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यक्रम मे मख्य रूप से होंगे शामिल यह प्रमुख विषय में चर्चा की गई! इसके पश्चात संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी से विचार लिया गया, आज के कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश सूर्या ने सभी से बातचीत करते हुए कहा कि आज जो पद में जो पदाधिकारी है वह बैठक में अपने साथ में पूर्व के पदाधिकारियों को भी साथ में लेकर आए वही अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी यूथ ब्रिगेड को भी शामिल करें क्योंकि यूथ ही है जो कार्यक्रम में भीड़ इकट्ठा करती है। जो कार्यक्रम में भीड़ बढ़ाकर अन्य युवाओं को शामिल कर सकते हैं! जो पुराने बीजेपी कार्यकर्ता है वह युवाओं का मार्गदर्शन करते रहें! युवाओं का जोश और बुजुर्गों का मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति मोर्चा 2023 के चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केंद्र सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के लिए जो भी योजना लाती है उसको बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि उसे जन-जन तक पहुंचाएं। मंच को मंडल अध्यक्ष तिरिथ राम यादव ने भी बैठक को संबोधित किया पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा घनश्याम रात्रे ने भी मंच को संबोधित किया एवं मार्गदर्शन दिया। आज के कार्यक्रम में मंडल के उपाध्यक्ष प्रकाश सांडा ,विजय कोशले, महामंत्री जीतेन्द्र पाटले, ज्ञानेंद्र, विजय ,राजवीर , ज्वाला कौशिक, परमेश्वर, विष्णु दिलीप अमृतलाल, रामनाथ मनोज तूला राम रामनाथ मनोज आदि मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



