google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक (10वीं) के उन छात्रों को बड़ी राहत दी है, जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो सके या किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए थे। समिति ने मैट्रिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों का एक साल बर्बाद होने से बचाना और उन्हें अपनी शैक्षणिक प्रगति जारी रखने का अवसर देना है। जो छात्र मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण (Fail) हुए हैं, वे इस परीक्षा के माध्यम से उन विषयों को क्लियर कर सकते हैं।

जो छात्र किसी वैध चिकित्सीय कारण या अन्य अनिवार्य स्थितियों की वजह से मुख्य परीक्षा में नहीं बैठ पाए थे, उन्हें इस विशेष परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। समिति ने स्पष्ट किया है कि छात्र व्यक्तिगत रूप से आवेदन नहीं कर सकेंगे। आवेदन केवल संबंधित विद्यालयों के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएंगे। विद्यालय प्रशासन छात्रों के विवरण का सत्यापन करेगा और फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन को अंतिम रूप देगा। सत्र 2023-24 के लिए विशेष प्रावधान के तहत इस सत्र के छात्रों को केवल एक विषय (अंग्रेजी) में परीक्षा देने की अनुमति होगी। व्यावसायिक विषय के तहत सूचना प्रौद्योगिकी, खुदरा व्यापार और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों के छात्र भी निर्धारित नियमों के तहत आवेदन कर सकते हैं। विशेष परीक्षा के तहत छात्र अधिकतम दो विषयों का चयन कर सकते हैं।

विभिन्न श्रेणियों के लिए शुल्क का निर्धारण इस प्रकार है कि सामान्य वर्ग के लिए 1,010 रुपये तथा पिछड़ा वर्ग-1 के लिए 895 रुपये जमा ली जाएगी। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या बैंक के माध्यम से आरटीजीएस (RTGS)/एनईएफटी (NEFT) प्रणाली से किया जा सकता है। बिहार बोर्ड ने सभी छात्रों और विद्यालयों को निर्देश दिया है कि विवरण भरते समय पूरी सावधानी बरतें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुष्टि रसीद डाउनलोड करना अनिवार्य है। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)