google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्थायी लोक अदालत में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति हेतु 22 अगस्त तक करें आवेदन

समाज जागरण दैनिक
विश्व नाथ त्रिपाठी

प्रतापगढ़। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पंवार ने बताया है कि स्थायी लोक अदालत प्रतापगढ़ में 01 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (चपरासी) की नियुक्ति संविदा के आधार पर होनी है। जनपद न्यायालय/कलेक्ट्रेट के सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक न हो, इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 22 अगस्त 2024 तक सायं 5 बजे तक कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ में स्वयं/रजिस्टर्ड पोस्ट/स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते है। अभ्यर्थी फार्म की प्रति जिला न्यायालय की वेबसाइट या माननीय उच्च न्यायालय के वेबसाइट अथवा कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से भी प्राप्त कर सकते है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)