google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

निःशुल्क एक वर्षीय कार्यालय प्रबन्ध प्रशिक्षण हेतु 25 मार्च तक करें आवेदन

दैनिक समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ़ के अधीन संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र के प्रशिक्षण सत्र 2025-26 में निःशुल्क एक वर्षीय कार्यालय प्रबन्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश हेतु अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन पत्र 25 मार्च 2025 तक जमा कर सकते है। आवेदन पत्र का प्रारूप जिला सेवायोजन कार्यालय की सूचना पट्ट पर उपलब्ध है। उन्होने बताया है कि प्रशिक्षण में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल में अंग्रेजी एक विषय सहित इण्टरमीडिएट/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है एवं आयु 18 से 35 वर्ष, छूट नियमानुसार (दिनांक 01.04.2025) होनी चाहिये। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, सामान्य गणित व तर्कशक्ति आदि विषयों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा विभिन्न चयन आयोगों द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं यथा-रेलवे, बैकिंग, कर्मचारी चयन आयोग, समूह ‘ग’ समीक्षा अधिकारी, बीएड, पीईटी, टीईटी की तैयारी करायी जायेगी। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के प्रशिक्षार्थियों को दो सौ रूपये प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति भी दी जाती है।
उन्होने बताया है कि इच्छुक पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन पत्र समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित फोटो कापी, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी उपरोक्त प्रमाण पत्रों सहित बैंक पासबुक की फोटो कापी एवं दो फोटो के साथ विलम्बतम दिनांक 25 मार्च 2025 तक जमा कर सकते है। उक्त वर्ग के विकलांग अभ्यर्थियों को 3 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा एवं नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जायेगी। अभ्यर्थियों का सेवायोजन कार्यालय में आनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 27 मार्च 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ़ के प्रांगण में होगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)