मेहरमा और बलबड्डा थाना में फरियादियों सहित राहगीरों के लिए की गई प्याऊ की व्यवस्था

समाज जागरण

गोड्डा

मेहरमा बीते कइ दिनों से चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। राहगीरों और थाना आने वाले फरियादियों सहित अन्य को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रविवार को मेहरमा और बलबड्डा थाना में शीतल पेयजल (प्याऊ) लगाया गया। मेहरमा में थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने तथा बलबड्डा में पुलिस इंस्पेक्टर रूबी मिंज की ओर से लोगों को शुद्ध और शीतल पानी पीलाकर इसका उद्घाटन किया गया। मेहरमा में थाना परिसर के मुख्य दरवाजा के नजदीक तथा बलबड्डा में थाना परिसर में शुद्ध पेयजल (प्याऊ) की व्यवस्था की गई। ताकि थाना आने वाले फरियादियों राज्यों सहित अन्य लोग यहां से अपनी प्यास बुझा सकें।

पुलिस के इस मानवीय रूप की लोगों द्वारा काफी प्रशंसा की जाने लगी है। लोगों का कहना है कि पुलिस का यह प्रयास आमजनों और पुलिस प्रशासन के बीच की दूरी को कम करने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि चिलचिलाती धूप और हीटवेव से बचाव के लिए यह पहल की गई है। दोनों थाना में दो-दो नये मटके में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया है। ताकि थाना आने वाले फरियादियों सहित राहगीरों और स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्हें पेयजल के लिए यत्र तत्र भटकना नहीं पड़े। अधिकारियों ने क्षेत्र के अन्य समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों से भी विभिन्न चौक चौराहों, भीड़भाड़ वाले जगहों और सार्वजनिक सथलों पर प्याऊ लगवाने पर बल दिया है। इस अवसर पर पुलिस अवर निरीक्षक राजकिशोर शर्मा, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक, सहदेव प्रसाद, वीरेंद्र मंडल, राजेश पांडे सहित कई गणमान्य फरियादी और राहगीर उपस्थित थे।वहीं बलबड्डा में पुलिस इंस्पेक्टर के अलावा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।बीते कइ दिनों से चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। राहगीरों और थाना आने वाले फरियादियों सहित अन्य को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रविवार को मेहरमा और बलबड्डा थाना में शीतल पेयजल (प्याऊ) लगाया गया। मेहरमा में थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने तथा बलबड्डा में पुलिस इंस्पेक्टर रूबी मिंज की ओर से लोगों को शुद्ध और शीतल पानी पीलाकर इसका उद्घाटन किया गया।

मेहरमा में थाना परिसर के मुख्य दरवाजा के नजदीक तथा बलबड्डा में थाना परिसर में शुद्ध पेयजल (प्याऊ) की व्यवस्था की गई। ताकि थाना आने वाले फरियादियों राज्यों सहित अन्य लोग यहां से अपनी प्यास बुझा सकें। पुलिस के इस मानवीय रूप की लोगों द्वारा काफी प्रशंसा की जाने लगी है। लोगों का कहना है कि पुलिस का यह प्रयास आमजनों और पुलिस प्रशासन के बीच की दूरी को कम करने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि चिलचिलाती धूप और हीटवेव से बचाव के लिए यह पहल की गई है। दोनों थाना में दो-दो नये मटके में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया है। ताकि थाना आने वाले फरियादियों सहित राहगीरों और स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्हें पेयजल के लिए यत्र तत्र भटकना नहीं पड़े। अधिकारियों ने क्षेत्र के अन्य समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों से भी विभिन्न चौक चौराहों, भीड़भाड़ वाले जगहों और सार्वजनिक सथलों पर प्याऊ लगवाने पर बल दिया है। इस अवसर पर पुलिस अवर निरीक्षक राजकिशोर शर्मा, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक, सहदेव प्रसाद, वीरेंद्र मंडल, राजेश पांडे सहित कई गणमान्य फरियादी और राहगीर उपस्थित थे।वहीं बलबड्डा में पुलिस इंस्पेक्टर के अलावा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)