google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

युवाओं ने राहगीरों को पिलाया शरबत

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
भीषण गर्मी में राहगीरों को शरबत और ठंडा पानी पिलाना समाजसेवियों ने शुरू कर दिया। रविवार को पंचकोसी मार्ग के किनारे बरेमा गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में राहगीरों को शरबत व ठंडा पानी पिलाया।बरेमा गांव के युवाओं ने भीषण गर्मी को देखते हुए शरबत व ठंडा पानी राहगीरों को पिलाया।

अजय तिवारी ने कहाकि गर्मी में राहगीरों की पानी की समस्या को देखते हुए उन लोगों को रविवार को शरबत व ठंडा पानी पिलाने की व्यवस्था की। जिससे लोगों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके।शरबत पीने के बाद राजगीरों ने इन युवाओं के दिल से धन्यवाद देते हुए इस नेक कार्य की सहराना भी किया।राहगीरों को शरबत पिलाने में मुख्य रूप से दीपक तिवारी,भँटू सिंह,दाऊ तिवारी,किशन तिवारी,आशु तिवारी,आर्यन तिवारी,धीरज तिवारी, मोनू,दीपक सिंह,रोहित तिवारी सहित अन्य ग्रामीण युवा शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)