google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अरुणाचल प्रदेश:  नामसाइ मे मनाई गई भारत रत्न  बाजपेयी जी की १००वीं जयंती ।

अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चौना मीन हुए शामिल।
दैनिक समाज जागरण गोरखनाथ गुप्ता।
भारतीय जनता पार्टी नामसाइ जिला समिति के तत्वाधान में  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई कि १००वीं जयंती मनाई गई । इस कार्यक्रम में अरूणाचल प्रदेश के उप नेता मुख्यमंत्री चौना मीन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जयंती एवं सुशासन दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो हर साल 25 दिसंबर को बाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि  वाजपेई के पारदर्शी और नागरिक केंद्रीय शासन के सिद्धांत से देश की प्रशासनिक  लोकाचार को प्रेरित करते रहते हैं‌ ।चौना मीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश की सरकार परिवर्तन करी विकास पर प्रकाश डाला उन्होंने रेल और हवाई संपर्क पर्यटन बुनियादी ढांचा की प्रगति की बात की और राज्य में प्रगति को बढ़ाने के लिए मोदी सरकार की दूरदर्शी पहलू का श्रेय दिया। अरुणाचल के संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली प्रमुख परियोजनकारी जल विद्युत और रेलवे को रेखांकित कर किया गया इस कार्यक्रम में नामसाइ के विधायक जो जिन्नू नामचुगं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष सूजना नामचुगं एवं भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में वाजपेई  की उल्लेखनीय यात्रा एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित करते हुए एक प्रदर्शनी लगाई गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)