google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा: फ्री बिरयानी नहीं दी तो उठा ली बिरयानी की ठेली‌ : ब्रह्मपाल सिंह

नोएडा सेक्टर 30 के सरकारी अस्पताल गेट नम्बर 1 के पास पटरी पर बिरयानी की ठेली लगाने वाले प्रहलाद साह ने नोएडा विकास प्राधिकरण के कर्मचारी भीम को फ्री में बिरयानी खाने को नहीं दी तो भीम सभी नियमों को ताक पर रखकर कर 12 अप्रेल 2022 को अपनी तानाशाही के बल अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रहलाद साह की ठेली उठा कर ले गया था। आज एक साल होने के बाद भी प्रहलाद साह को उसका ठेली वापस नही मिला। सरकार के सभी उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी मुफ्त में बिरयानी खाने वाले प्राधिकरण के कर्मचारी पर कोई कार्यवाही नही की गई।

प्राधिकरण कर्मचारी के द्वारा नियम को ताक पर रखकर किए गए इस कार्यवाही के कारण प्रहलाद साह एक साल से बेरोजगार है। अब बेरोजगारी के कारण प्रहलाद साह की जिन्दगी बेहाल हो गयी है। सबका साथ सबका विकास का नारा देने और अपराधियों पर अंकुश लगाने की घोषणा करने वाली योगी सरकार प्रहलाद को आज तक न्याय नहीं दिला पाई है।

सरकार कानून का राज कायम करने में विफल रहा है। इस सरकार में गरीबों को जमकर शोषण किया जा रहा है। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी को पटरी के दुकानदार प्रहलाद साह के साथ नोएडा विकास प्राधिकरण के कर्मचारी भीम के द्वारा की गई करतूत को ध्यान में रखते हुए तत्काल कार्यवाही कर दोषी कर्मचारी भीम को सजा देनी चाहिए और प्रहलाद साह को उसकी ठेली निशुल्क तत्काल दिलवानी चाहिए जिससे सरकार पर गरबों का सरकार विश्वास कायम रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)