google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आदित्यपुर के राज आर्ट्स दुकान के गल्ले से चोरी ,सीसीटीवी में चोर हुआ कैद*

*

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, आदित्यपुर

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 11 मई 2023:– मामला सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर शेरे-पंजाब चौक से सटे मुख्य सड़क स्थित डीएस टावर का है. जहां राज आर्ट्स नामक एक दुकान में काउंटर से 10हज़ार नगद चोरी की घटना सामने आई है.


घटना के संबंध में जानकारी देते हुए राज आर्ट्स दुकान के प्रोपराइटर राज धीवर ने बताया कि बुधवार दोपहर तकरीबन 1:00 बजे जब वह दुकान के बाहर गाड़ियों में स्टीकर लगाने का काम कर रहे थे. तभी मौके का फायदा उठाते हुए एक व्यक्ति ने काउंटर के दराज में रखे 10,000 नगद रुपए चुरा लिया. जब वापस दुकान लौटे तो पाया कि काउंटर के गल्ले से रुपए गायब हैं. फौरन इन्होंने दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, जिसमें पाया कि एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से दुकान के पास घूमता हुआ नजर आया जिसने इस घटना को अंजाम दिया है. मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत की गई है.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)