दिल्ली से अंडमान तक फैला था जाल, सोशल मीडिया पर ऑफर्स से फंसाते; 28 हजार केस ट्रेस हुए–5 हजार पुलिस की 102 टीमों ने नूह के 14 गांवों में एक साथ छापामारी की थी-
दैनिक समाज जागरण – राज्यों के प्रभारी सम्पादक
के आर अरुण
नई दिल्ली / चंडीगढ़ /गुरुग्राम -/- अलर्ट न्यूज़ सर्विस –
साइबर क्राइम का पर्दाफास करने वाली हरियाणा पुलिस ने करीब सौ करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा कर दिखाया है। लम्बी पड़ताल के बाद हरियाणा पुलिस ने नूंह में साइबर जालसाजों के ठिकानों पर एक साथ की छापेमारी के बाद करीब 28 हजार केस ट्रेस किए हैं। हरियाणा में इस तरह का हैरत अंगेज पर्दाफाश करने वाली पुलिस के मुताबिक जालसाल सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ऑफर्स देते थे ।
–साइबर अपराधियों, जो 18-35 वर्ष की आयु वर्ग में हैं, ने खुलासा किया है कि वे आम तौर पर 3-4 व्यक्तियों के समूह में काम करते थे-
अजब खेल था इन शातिरों का जिसमे वे फर्जी सिम, आधार कार्ड से लोगों को अपने जाल में फंसा लेते। ठगी के पैसों को वे फर्जी फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करते थे ताकि पुलिस उन तक किसी भी तरह से न पहुंच सके।
- दिल्ली और यूपी से लेकर अंडमान निकोबार तक लोगों को निशाना बनाया-
इस नेटवर्क ठगी गिरोह ने हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और यूपी से लेकर अंडमान निकोबार तक अनगिनत लोगों को निशाना बनाया है। पुलिस की लम्बी पड़ताल में सफलता जो हाथ लगी है उसके बारे में नूह SP वरुण सिंगला ने बताते हैंकि बीती 27-28 अप्रैल की रात को 5 हजार पुलिसकर्मियों की 102 टीमों ने नूह के 14 गांवों में एक साथ छापामारी की थी। पुलिस सूत्र अनुसार खंगाले गए नेटवर्क के करीब जाने के लिए इस दौरान करीब 125 संदिग्ध हैकर्स को हिरासत में लिया गया था। इनमें से 66 आरोपियों की हर तरह से खंगालने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
इन सभी संदिग्ध आरोपियों को अदालत में पेश कर 7 से 11 दिन की रिमांड पर लिया गया।
DGP हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल ने इन साइबर अपराधियों से पूछताछ के लिए पूरे हरियाणा से 40 साइबर विशेषज्ञों की एक टीम तैयार की है । छापे के दौरान जब्त किए गए मोबाइल और सिम कार्ड की भी तकनीकी रूप से जांच की गई और TSP, ISP, बैंक, NPCI, UPI इंटरमीडियरीज, UIDAI, DOT, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, वॉट्सऐप, OLX आदि से संबंधित जानकारी भी मांगी गई।
शातिर ठग लोगों को इन्हीं प्लेटफार्म पर आकर्षक ऑफर देकर अपने जाल में फंसाते थे। इनके नेटवर्क की पड़ताल में काफी कुछ नया चौंकाने वाला खेल का तरीका भी सामने आया है।
शातिर खिलाडी ठगों का नेटवर्क तोड़ने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की भी मदद ली गई। जिसके बाद बरामद मोबाइल, सिम की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि साइबर ठगों ने अब तक देश भर के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 28 हजार लोगों से 100 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी को अंजाम दिया है। इन साइबर जालसाजों के खिलाफ देशभर में पहले से ही 1346 FIR दर्ज हैं।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








