अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, आदित्यपुर
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 25 अप्रैल 2023 :– सरायकेला खरसावां जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बॉस्को के पास मंगलवार की सुबह रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक की दाहिने हाथ की कलाई कट गई इसके साथ ही युवक बुरी तरह घायल हो गया. वहीं जानकारी के मुताबिक समाजसेवी ध्रुव प्रसाद सिंह ने घायल युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस के सहारे एमजीएम अस्पताल भिजवाया समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई.

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



