दैनिक समाज जागरण
अविनाश कुमार ( ब्यूरो चीफ) औरंगाबाद
औरंगाबाद:- कुटुंबा विधायक राजेश कुमार और नवीनगर विधायक विजय कुमार सिंह के द्वारा सिंचाई विभाग में चिट्ठी देने के बाद विभाग के आदेश पर कार्यपालक अभियंता उमेश कुमार ( उत्तर कोयल नहर प्रमंडल नबीनगर ) अपने टीम के साथ कुंड उदगम स्थल और पुनपुन नदी (टंडवा) में पानी की समस्या को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने ने बताया यहां पानी की समस्या दूर करने के लिए हर पांच किलोमीटर पर एक चेक डैम बनाना होगा। जिसमें पानी का ठहराव होगा
और किसानों को सिंचाई के लिए भी पानी मिल सकेगा। निरीक्षण करने पहुंचे टीम में कार्यपालक अभियंता, निरीक्षण अभियंता, एसडीओ और जेई शामिल थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



