मृतकों के परिजनों को चार लाख का मुआवजा, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार। हाजरा दम्पति के परिजनों से मिलकर प्रकट की संवेदना
(आर एन चौरसिया,ब्यूरो चीफ) धनबाद, धनबाद जिले के प्रभारी मंत्री, सह स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता आज संध्या धनबाद दौरे पर पहुंचे। धनबाद पहुंचकर उन्होंने पहले सर्किट हॉउस में उपायुक्त , संदीप सिंह से आरसी हाजरा मेमोरियल हॉस्पिटल व आशीर्वाद टावर अग्निकांड के घटना की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ विधायक ,झरिया के श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह भी मौजूद थी।
स्वास्थ्य मंत्री सर्किट हाउस से आशीर्वाद टावर स्थित अग्निकांड स्थल पर पहुंचे और परिस्थितियों का जायजा लिया। उन्होंने घोषणा की कि सरकार के आपदा प्रबंधन कोष से मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रूपये का मुआवजा और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सरकार वहन करेगी।
आशीर्वाद टावर से निकलकर मंत्री बगल में स्थित पाटलिपुत्र नर्सिंग होम पहुंचे। वहां उन्होंने इलाजरत घायलों से मुलाकात की।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा की संकट की घड़ी में अस्पताल ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। इसलिए उन्होंने जिला प्रशासन को अस्पताल के डॉक्टर निर्मल ड्रोलिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का निर्देश दिया है।
बन्ना गुप्ता ने कहा कि धनबाद में हुए अग्निकांड से मुख्यमंत्री काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही आज घटनास्थल का दौरा किया है। सीएम ने अग्निकांड की विस्तारपूर्वक रिपोर्ट मांगी है।
उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग में वृहद सुधार करने की आवश्यकता है। शीघ्र ही पूरे राज्य में अग्निशमन सेवा को दुरुस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। ऊंची ऊंची इमारतों के लिए अग्निशमन विभाग को आवश्यक संसाधन पूरे किए जाएंगे।
इसके बाद उन्होंने आरसी हाजरा मेमोरियल हॉस्पिटल अग्निकांड में मृत हुए हाजरा चिकित्सक दम्पति के परिजनों से भी मुलाक़ात कर संवेदना व्यक्त की।
मौके पर विधायक झरिया के श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह, उपायुक्त , संदीप सिंह, एसएसपी , संजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी , प्रेम कुमार तिवारी, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर , अरविन्द कुमार बिन्हा, डीएसपी मुख्यालय -1 श्री अमर कुमार पांडेय, सिविल सर्जन डॉ, आलोक विश्वकर्मा, डॉ, डीपी भूषण, डॉ, एके सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी , अंशु पांडेय, अंचल अधिकारी , प्रशांत कुमार लायक सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
- दैनिक समाज जागरण PDF – 20 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 20 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें हिंदू धर्म…
- हर टीका, हर बच्चे के सुरक्षित भविष्य की गारंटीवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।19 जून।बच्चों को खसरा, पोलियो, डिप्थीरिया, काली खांसी और हेपेटाइटिस-बी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए समय पर और पूर्ण टीकाकरण बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी टीके अवश्य लगवाएं। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.…
- जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर निजी अस्पताल सील, जांच टीम गठितप्रसूता की मृत्यु प्रकरण में दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई: जिलाधिकारी अस्पताल संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। जनपद के करमा थाना क्षेत्र स्थित केकराही के एक निजी चिकित्सालय में प्रसूता की मृत्यु के संबंध में प्रकाशित समाचार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने गंभीरता…
- नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठकनिर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण- जिलाधिकारी समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित…
- जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर नियम विरुद्ध आवासीय पट्टों का निरस्तीकरणसमाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशों के क्रम में तहसील रावर्टसगंज राजस्व ग्राम लसड़ा में राजस्व अभिलेखों, उपलब्ध साक्ष्यों एवं आवास आवंटन पट्टा संबंधी कार्यवाहियों की विस्तृत जांच एवं परीक्षण कराया गया। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि ग्राम सभा की भूमि पर किए गए कुछ आवासीय…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








