google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष, हॉकी इंडिया के महासचिव एवं हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह पहुंचे राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम चेन्नई (तामिलनाडु)*
हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु के पदाधिकारियों ने किया स्वागत


*हॉकी स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तमिलनाडु के खिलाड़ियों से मिलकर उनका किया प्रोत्साहन*


संजय सिंह, ब्यूरो चीफ सह प्रभारी,समाज जागरण,
दक्षणी छोटा नागपुर प्रमंडल,

राँची (झारखंड ) 15 अप्रैल 2023:-एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव एवं हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह आज प्रातः समय में राधा कृष्ण एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम चेन्नई पहुंचकर वहां प्रशिक्षण कर रहे खिलाड़ियों से मिले और उन्हें प्रोत्साहित किया। इससे पूर्व हॉकी स्टेडियम चेन्नई पहुंचते ही हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु के पदाधिकारियों ने श्री भोलानाथ सिंह जी का शानदार स्वागत किया। खिलाड़ियों से मिलने के उपरांत श्री भोला नाथ सिंह जी एवं हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष सह हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु के अध्यक्ष श्री शेखर जे मनोहरण एवं हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु के अन्य पदाधिकारियों के साथ स्टेडियम का मुआयना किया , कि इस स्टेडियम में आने वाले समय में किस स्तर का अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित किया जा सकता है और उसके लिए और यहां पर क्या क्या करने ,सुधारने कि जरुरत है, और तत्पश्चात हॉकी यूनिट ऑफ़ तमिलनाडु के अधिकारियों के साथ बैठक कर हॉकी के विकास पर चर्चा की और हॉकी इंडिया के कार्यक्रमों की जानकारी दी ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)