सबका साथ,सबका विकास और सबके विश्वास के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही मप्र सरकार:मीना सिंह
उमरिया/मानपुर। मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में अभ्युदय विकास और सेवा के 2 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं इसके तहत जिले के मानपुर में विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा मानपुर की विधायक और पूर्व मंत्री मीना सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, एसआई आर के प्रभारी कमल प्रताप सिंह,सुमित गौतम पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष सिंह की उपस्थिति मुख्य रूप से रही। सम्मेलन की शुरुआत में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा संसद में दिए गए बयान को एलईडी के माध्यम से प्रसारित किया गया।
आयोजित विधानसभा सम्मेलन को संबोधित करते हुए मानपुर विधानसभा की विधायक और पूर्व मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं इस दौरान मुख्यमंत्री सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो 70 सालों में नहीं कर पाया वह भाजपा सरकार कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार हर गरीब, आदिवासी, मजदूर, किसान, महिलाओं और युवाओं के लिए चिंता कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों की चिंता करते हुए जीरो बैलेंस पर जनधन के खाते खुलवाए आज उन्हीं खातों पर सरकार की तमाम प्रकार की सब्सिडी, पीएम किसान की किस्त और पेंशन जैसी स्कीम की राशि सीधे खाते में पहुंच रही है।
महिलाओं को चिंता करते हुए मोदी सरकार ने उज्जवला गैस सिलेंडर वितरित किए जिससे गरीब महिलाओं को खाना बनाने में कोई परेशानी ना हो, महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना के माध्यम से ₹1500 प्रति महीने सीधे उनके खाते में भेज रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा गरीब कल्याण के लिए अनु योजनाएं संचालित की जिन्हें आज वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आगे बढ़ा रहे हैं। विधायक सुश्री सिंह ने कहा कि भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार लगातार आदिवासी गरीब और समाज के सभी वर्गों के हित के कल्याण में कार्य कर रही है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार और उसके मुखिया डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में सफलतम 2 साल हो गए हैं। जिसमें सरकार ने पूरे मध्य प्रदेश में आने को विकास कार्य कराए हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं से हर आदिवासी गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं और नौजवानों को लाभ मिला है। भाजपा संगठन भी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर पूरे तालमेल के साथ काम कर रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती का कार्यक्रम 25 दिसंबर से लगातार एक माह तक सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अटल जी की स्मृति में जन्म जयंती का कार्यक्रम पूरे देश भर में समस्त जिला, मंडल,बूथ और शक्ति केंद्रों तक मनाया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता हरीश विश्वकर्मा, छोटेलाल सिंह,अमृतलाल जायसवाल, नगर परिषद अध्यक्ष भारती सोनी, मंडल अध्यक्ष राम मोल केवट, राधा तिवारी, अशोक नायक, सोमचंद रजक, हरिहर चतुर्वेदी, मौजी लाल चौधरी, प्रभात चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



