पूर्णियां।
शुक्रवार को पूर्वाह्न में पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के कुलसचिव डॉ.घनश्याम राय के कक्ष में डी.एस. कॉलेज,कटिहार के वनस्पतिशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.संजीव कुमार सिंह ने स्नातकोत्तर वनस्पतिशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया। इस अवसर पर स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रॉक्टर सह निवर्तमान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अंजनी कुमार मिश्रा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्रोफेसर चंद्रकांत यादव, सीसीडीसी डॉ एसएन सुमन एवं गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अश्विनी कुमार मिश्रा उपस्थित थे। विभागाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी संभालने पर सभी ने डॉ. संजीव कुमार सिंह को बधाई दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



