google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टंडवा मे आयोजित किया गया, शिक्षा संवाद कार्यक्रम।*


दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता अविनाश कुमार औरंगाबाद बिहार

नबीनगर :- आज दिनांक 19/01/2024 को नबीनगर प्रखंड के टंडवा पंचायत के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टंडवा में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, देवानंद कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए और सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लेने की बात कही, योजनाओं में बालक- बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालक प्रोत्साहन योजना, किशोरी स्वास्थ्य योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, के बारे में बताया। और कहां की इन सभी योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा जिसका 75% विद्यालय में उपस्थिति होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक जगदीश राम तथा संचालन शिक्षक देवानंद चौधरी ने किया। साथ ही मौके पर प्रदीप कुमार, सुचेता तिवारी, रंजीत कुमार, श्वेता कुमारी, दिलीप कुमार सिंह, उमाकांत कुमार, लालेंद्र शर्मा, प्रकाश कुमार, अनिता कुमारी, प्रदीप कुमार, अजीत कुमार, रुकनुद्दीन सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)