सुभाष चंद्र यादव/ समाज जागरण
म्योरपुर/ सोनभद्र। म्योरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत पड़री कम समय में खंता पिकनिक स्पॉट के रूप में पर्यटक स्थलों में अपनी अलग पहचान बनाने वाला एक शानदार पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है। इस समय में नया साल का सेलिब्रेशन हो या बच्चों का जन्मदिन हर मौके पर लोग सपरिवार अपनी खुशी मनाने खंता पिकनिक स्पॉट पहुंचते हैं। नए साल में दिसंबर से पूरा जनवरी माह तक आसपास के अलावे के दूर दराज अन्य राज्यों के पर्यटकों को आना होता है। जो प्राकृतिक आगोश का आनंद उठाते हैं। यहां ना तो साफ सफाई और ना ही पर्यटकों को सुविधा देने के कोई इंतजाम इसके बावजूद भी यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक पहुंचते रहते हैं, लेकिन अव्यस्था के चलते पिकनिक मनाने आने वाले लोग भी निराश होकर लौटते हैं।
सरकार की ओर से यहां ना तो शुद्ध पेयजल और ना ही कोई कूड़ेदान की व्यवस्था की गई है। ऐसे में खाने पीने के बाद लोग आसपास ही कूड़ा कचरा फेंक कर चले जाते हैं। जिससे कूड़ा का ढेर लगता जा रहा है, और पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है। पूरे पिकनिक स्पॉट में खाने-पीने के बाद पत्तल ,दोना, ग्लास और पॉलिथीन का ढेर लगता जा रहा है। पर्यटन स्थल की स्थिति दिनों दिन दयनिया होती जा रही है ना तो साफ सफाई और न ही आसपास स्वच्छता। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को स्वच्छता पर ध्यान देना होगा। साथी सैलानियों को भी स्वच्छता के बारे में सोचना होगा तकी पिकनिक स्पॉट हर नए सैलानियों के लिए सोच और सुंदर दिखे लोगों का कहना है कि प्रशासन को इसके लिए पिकनिक स्पॉट पर जगह-जगह कूड़ेदान की व्यवस्था करनी होगी ताकि कूड़ा एक जगह इकट्ठा रहे । कई लोगों का मानना है कि ग्राम पंचायत स्तर से यहां हर दिन सफाई कर्मी की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए। तकी पिकनिक स्थल साफ सुथरा दिखे। बस जरूरत है यहां प्रशासन द्वारा सुविधा मुहैया कराने की ताकि यहां की सुविधा पर्यटकों को और ज्यादा आकर्षित कर सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



