google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एटा से राम मंदिर पहुंचा 2400 किलो का घंटा




25 लाख के घंटे की 2किमी तक गूंजेगी मधुर धुन

*राजेश तिवारी*
अयोध्या।
उत्तर प्रदेश की मशहूर घुंघरु घंटी उद्योग की नगरी एटा के जलेसर से 2400 किलो का घंटा अयोध्या पहुंच गया है। घंटे को सैकड़ों व्यापारी फूलों से सजे रथ से अयोध्या लाएं हैं। जिसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया है। इसके साथ ही 50-50 किलो में सात अन्य घंटे को भी ट्रस्ट को समर्पित किए हैं। बताया जा रहा है कि जलेसर के घंटे पूरे विश्व में मशहूर हैं। घंटों के बजाने से ऊं की ध्वनि गूंजती है। घंटा को बनाने में 70 कारीगर लगे, महज 25 मिनट में 2400 किलो का घंटा बनकर तैयार हो गया।
कारोबारी मनोज मित्तल ने बताया कि पिता विकास मित्तल की स्मृति में इस घंटे को तैयार किया गया है। 8 जनवरी को एटा से एक प्रतिनिधिमंडल जुलूस के रूप में अयोध्या के लिए निकले थे। पहले 2100 किलो का घंटा बनाने का लक्ष्य रखा गया था। फिर बाद में उत्साह और बढ़ा तो इसे 2400 किलो का बनवाया गया। जिसे बनाने में लगभग 25 लाख का खर्च आया है। उन्होंने बताया सभी की इच्छा है कि यह घंटा भगवान राम के मंदिर में लगाया जाए, क्योंकि इसकी आवाज शांत माहौल में करीब 2 किमी तक सुनाई देती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)