पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण
पदमा-पदमा ओपी थाना क्षेत्र के सिमरकुरहा अधिसूचित वन क्षेत्र में तीन दिसंबर को सखुआ पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि छह सखुआ पेड़ों को काटकर बोटा बनाया जा रहा था और तस्करी की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और बोटों को जब्त करने लगे।
इसी क्रम में नामजद आरोपित हरवे-हथियार से लैस होकर वनकर्मियों पर टूट पड़े। अचानक हुए हमले में वनरक्षी किसी तरह जान बचाकर वहां से निकलने में सफल रहे। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचते ही हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के करीब पचास वनकर्मी घटनास्थल पहुंचे और तालाब में फेंके गए सभी बोटों को जब्त कर बरही रेंज कार्यालय ले गए।
इस मामले में पदमा ओपी में एक महिला सहित एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, वन अधिनियम के तहत वाद दर्ज करने की प्रक्रिया भी जारी है। यह जानकारी वन क्षेत्र पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने दी। मौके पर पदमा-बरही के प्रभारी वनपाल अमर आनंद सरस्वती समेत पूरी टीम मौजूद थी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



