google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अखण्ड भारत सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में बच्चे बच्चीयों का डांस प्रतियोगिता का ऑडिशन 18 जनवरी को

विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण

सोनभद्र। हर वर्ष की तरह इस बार भी दद्धी तहसील प्रांगण में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कतिक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज 18 जनवरी दिन रविवार को ऑडिशन होगा अखंड भारत सांस्कतिक मंच के अध्यक्ष संदीप गुप्ता व महामंत्री भोलू जायसवाल कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन के संरक्षण में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दद्धी के तहसील प्रांगण में डांस प्रतियोगिता का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है

इस डांस प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेने के लिए 18 जनवरी दिन रविवार को समय सुबह 11 बजे दुद्धी के उत्सव वाटिका शिवाजी तालाब में ऑडिशन आयोजित किया गया है इस ऑडिशन में चयनित हुए प्रतिभागी 26 जनवरी 2026 को तहसील प्रांगण में प्रतिभाग करेंगे। आगे बताया कि जो प्रतिभागी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करेगा उसे भी नगद ईनाम दिया जाएगा। डांस प्रतियोगिता के आयोजक द्वारा अपील किया गया कि प्रतिभाग लेने हेतु बच्चे ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग ले।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)