google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रौनक की विस्फोटक सेंचुरी से अयोध्या ने टीसीडी दुद्धी को 10 विकेट से हराया

विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण

सोनभद्र/दुद्धी। टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के तत्वावधान में खेले गए मुकाबले में टी.सी.डी. दुद्धी और अयोध्या की टीमें आमने-सामने रहीं। 16 जनवरी 2026 को खेले गए इस मैच में टॉस अयोध्या के कप्तान ने जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।


पहले बल्लेबाजी करते हुए टी.सी.डी. दुद्धी ‘बी’ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए।
टीम की ओर से ध्रुवज ने 55 रन (6 छक्के, 3 चौके), निशांत ने 43 रन (5 छक्के, 2 चौके), गणेश ने 35 रन (2 छक्के, 2 चौके) और अनिकेत ने 16 रन (3 चौके) का योगदान दिया।


अयोध्या की गेंदबाजी में राहुल ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट, चिरंजीवी ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट, सौरव ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट तथा आजाद ने 2 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अयोध्या की टीम ने 16.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 199 रन बना लिए। अयोध्या की ओर से रौनक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 125 रन (12 छक्के, 10 चौके) बनाए, जबकि आजाद सैयद ने 65 रन (4 छक्के, 6 चौके) का योगदान दिया।


टी.सी.डी. दुद्धी ‘बी’ की गेंदबाजी में आशु ने 2 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट, ध्रुवज ने 3 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट, अनिकेत ने 3 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट और निपा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिया।
इस प्रकार अयोध्या की टीम ने टी.सी.डी. दुद्धी ‘बी’ को 10 विकेट से पराजित किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रौनक को दिया गया। मैच के निर्णायक गौरव मौर्य एवं रजत राज रहे। कमेंट्री की भूमिका में अंकुर एवं राकेश मौजूद रहे, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी ओंकार शुक्ल ने निभाई।
अगला मैच: 17 जनवरी 2026 को टी.सी.डी. दुद्धी और हिंडाल्को के बीच मुकाबला खेला जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)