google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

औरंगाबाद कोर्ट में बम की धमकी परिसर कराया खाली,जांच में जुटी पुलिस


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में बम की धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही द्वारा बताया गया कि मेल पर धमकी मिलने के बाद विधि प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोर्ट परिसर खाली करने का आदेश जारी किया।

पुलिस ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता  और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया और पूरे परिसर की गहन जांच की गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।इस घटना के बाद औरंगाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।

इस धमकी से वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह सूचना किसने और किस माध्यम (फोन या मैसेज) से दी थी ।प्रशासन ने लोगो से किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)