डी ए वी पब्लिक स्कूल, नोएडा में नवांकुरो में आत्मविश्वास व मंच साझा करने की क्षमता का विकास करने हेतु रैंप वॉक का भव्य आयोजन हुआ जिसमे नन्हे मुन्हे बच्चों ने स्व निर्मित पोशाकें पहनी जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों , विभिन्न राज्यों की सांस्कृति का परिचय दे रही थी । इस अवसर पर नन्हें कलाकारों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गायत्री मंत्र से हुआ, जिसने वातावरण को आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने मासूम किंतु आकर्षक अंदाज़ में रैंप वॉक कर सभी का मन मोह लिया ।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया ।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती उपासना शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “ आत्मविश्वास समाज में गर्व के साथ सम्मानित जीवन जीने का सशक्त साधन है।”
उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में आत्मविश्वास के महत्व को बताते हुए अभिभावकों को इस दिशा में सक्रिय रहने की सलाह दी ।
पूरे कार्यक्रम में बच्चों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने वातावरण को ख़ुशनुमा बना दिया ।अभिभावकों ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में न केवल सांस्कृतिक व सामाजिक मूल्यों एवं सामाजिक व्यवहार के प्रति जागरूकता जगाते हैं ।
समापन धन्यवाद ज्ञापन जूनियर विंग संचालिका श्रीमती एकता कपूर ने प्री प्राइमरी संचालिका श्रीमती पूजा चाचरा के कुशल नेतृत्व एवं अध्यापिकाओं की कर्मठता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।यह दिवस सभी के लिए स्मरणीय बन गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



