google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

औरंगाबाद जिला पदाधिकारी ने किया सर्किट हाउस का निरीक्षण,दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

दैनिक समाज जागरण
अविनाश कुमार जिला संवाददाता औरंगाबाद बिहार

औरंगाबाद जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में सर्किट हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सर्किट हाउस एजेंसी को हाउसकीपिंग खराब रहने के कारण स्पष्टीकरण किया गया। निरीक्षण के क्रम में दो कमरों का एसी खराब थे जिसे शीघ्र ठीक करने अथवा चेंज करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साफ–सफाई बेहद खराब था (जैसे धूल मकड़ जाल आदि) थे।

अतिथि के गार्ड के लिए बने भवन मे एसपी (अभियान) मुकेश कुमार के गार्ड को विस्थापित करने का निर्देश दिया गया। सभी कमरों को सोफा एवं बेड पर वाइट कलर का कभर लगाने का निर्देश दिया गया। भवन के प्रत्येक फ्लोर को दो-तीन घंटे के अंतराल पर साफ सफाई करने का निर्देश दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)