*औरंगाबाद में एनडीए का रहा दबदबा 6 में से 5 सीट पर लहराया परचम*


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद मे 2020 की तुलना मे 2025 में एनडीए का दबदबा रहा जहां 6 में से 5 सीट  पर एनडीए की जीत  हुई जबकि केवल गोह विधान सभा से राजद प्रत्याशी विजयी हुए।2020 के चुनाव मे एनडीए का खाता औरंगाबाद में नहीं खुल पाया था।औरंगाबाद सदर सीट से कांग्रेस के आनंद शंकर हैट्रिक लगाने से चुके उनका कैच भाजपा के त्रिविक्रम नारायण सिंह ने पकड़कर पवेलियन भेज दिया।

आनंद शंकर को 6794 मतों से भाजपा के त्रिविक्रम नारायण सिंह ने पराजित किया।वहीं कुटुंबा से प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष और उम्मीदवार राजेश राम का हैट्रिक का पहिया पूर्व विधायक रहे हम पार्टी के उम्मीदवार ललन भुईयां ने रोक दिया।हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के ललन भुईयां ने 21525 मतों से राजेश राम को पराजित किया। वहीं औरंगाबाद जिले के चित्तौड़गढ़ माने जाने वाली नबीनगर सीट पर एनडीए के जदयू उम्मीदवार आनंद मोहन और शिवहर के सांसद लवली आनंद के पुत्र चेतन आनंद ने कांटे की टक्कर में मतगणना के अंतिम चरण में राजद उम्मीदवार आमोद चंद्रवंशी को 112 वोट से पराजित कर चित्तौड़गढ़ की लाज बचा लिया। रफीगंज से पहली बार प्रमोद सिंह जदयू के टिकट पर 11622 मतों से विजय का परचम लहराया जबकि ओबरा विधान सभा क्षेत्र से चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवार प्रकाश चंद्रा ने 12013 मत से चुनाव जीते। वहीं गोह विधान सभा सीट से 4041 मत से अमरेंद्र कुशवाहा राजद की सीट बचाने में कामयाब रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)