google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

औरंगाबाद: सदर प्रखंड की बीईओ हुई सेवानिवृत*


दैनिक समाज जागरण
अविनाश कुमार (ब्यूरो चीफ) औरंगाबाद




अनुग्रह स्कूल परिवार ने दिया सादर विदाई

जिला मुख्यालय स्थित अनुग्रह मध्य विद्यालय के सभागार में सदर प्रखंड की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशीला कुमारी को उनकी सेवानिवृति के उपरांत अनुग्रह मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह ने विद्यालय परिवार की ओर से विदाई दिए विदित है क़ि औरंगाबाद की बीईओ लगभग तीन वर्षों तक की सेवा औरंगाबाद को प्रदान कर 30 अप्रैल को सेवा निवृत हो गयी है.

विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिले के डीईओ संग्राम सिंह ने बीईओ सुशीला कुमारी के कार्यों की प्रशंसा की एवं उन्हें सुझाव दिया कि सेवानिवृति के उपरांत शिल्षा विभाग के विद्यांजलि कार्यक्रम से जुड़े और समाज में अभिवंचितों के लिए और सक्रीय होकर कार्य करें !विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डीपीओ स्थापना दया शंकर सिंह ने सेवानिवृत बीईओ को उनके आगे के जीवन को और प्रभावी बनाने की अपील की !उन्होंने जीवन में व्यस्त रहने के सूत्रों को अपनाने का सुझाव दिया !प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह ने बीईओ के शिक्षकों के प्रति प्रेमपूर्ण रहे संबंधों की चर्चा की एवं बताया कि बिना किसी आवेग एवं आवेश में आये वह शांतिपूर्ण सभी कार्यों को सहजता से संपन्न कर लेती थीं !
डीईओ डीपीओ एवं प्रधानाध्यापक ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र आदि भेंट कर बीईओ को विदाई किये !बीईओ ने भावविह्वल होकर अनुग्रह स्कूल के प्रधानाध्यापक को प्रेमपूर्ण विदाई करने के लिए आभार जताया और डीईओ एवं डीपीओ स्थापना को ससमय सेवांत लाभ देने के लिए आभार जतायीं !साथ ही औरंगाबाद से मिले प्यार व् सम्मान को अपना अनमोल पूंजी बतायीं !

विदाई समारोह को योगेंद्र,मंजू ,शांति,मीणा,करुणा एवम चन्द्रमा आदि ने सम्बोधित किया एवं पार्थ ,अथर्व ,रितिका आदि बच्चों ने भी बीईओ का गीत गाकर विदाई किये !


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)