अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, आदित्यपुर
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 23 मार्च 2024:–ईमानदारी आज भी जीवित है यह लाइन आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर सात के दिलीप साह ने साबित किया है। शनिवार की सुबह दिलीप साह ने रोज की तरह अपना ऑटो लेकर निकले कुछ दूरी पर जाने के बाद पता चला कि ऑटो में किसी का एक मोबाइल छूटा हुआ है ।बहुत कोशिश करने के बाद मोबाइल के मालिक का पता चल गया और उनका फोन करके बुलाया और पूरी जांच पड़ताल करने के बाद उन्हें लौटा दिया। मोबाइल फोन के मालिक आदित्यपुर के ही निवासी हैं उन्होंने अपना मोबाइल पाकर बड़ी खुशी जाहिर की।साथ ही ऑटो चालक दिलीप को धन्यवाद दिया और यह भी कहा कि आज के समय में भी ईमानदारी और इंसानियत जीवित है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



