google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सेक्टर 78 भारतीय योग संस्थान: सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली मिलन समारोह

नोएडा समाज जागरण डेस्क

नोएडा सेक्टर 78 स्थित महागुन मार्डम सोसायटी मे हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भारतीय योग संस्थान के साधना केन्द्र मे योगाभ्यास के बाद मे इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। जिसमे संस्थान के योग साधकों ने फूलों की होली खेली और एक दूसरे को शुभकामनाएँ दी। रंगों के इस पर्व मे सिर्फ रंग ही नही बल्कि संस्कार के रंग भी दिखाई पड़ा। संस्था के सोशल मिडिया ग्रुप से प्राप्त विडियो मे जहाँ साधक साधिका एक दूसरे पर फूल फेकते नजर आ रहे है वही दूसरी तरफ पैर छू कर अपने बड़ो से आशीर्वाद भी ले रहे है।

बताते चले कि भारतीय योग संस्थान देश ही नही विदेशों मे भी योग कक्षा संचालित कर लोगों को योग के प्रति जागरुक करने की काम करता है। संस्थान जीओं और जीवन दो के अपने स्लोगन के साथ दुनिया के 100 से अधिक देशो मे अपना योग साधना केन्द्र संचालित कर लोगों को जीवन जीने की कला और मानव जीवन के महत्व के बारे मे लोगों को जागरुक करने के अलावा स्वस्थ्य कैसे रहे इसके लिए गुण सीखा रही है।

आपके सहयोग से ही यह अखबार चलता है इसलिए यथा शक्ति सहयोग करें।

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)